BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
16-Dec-2024 03:24 PM
By First Bihar
PATNA : देश भर में इन दिनों रेलवे भर्ती बोर्ड के तरफ से अलग अलग पदों के लिए ऑनलाइन तरीके से परीक्षा ली जा रही है। इस परीक्षा में काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं और काफी शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संचालित भी हो रही है। इस बीच बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल, राजधानी पटना के परीक्षा केंद्र संख्या 401111 आराध्या परीक्षा केंद्र पर आज सुबह पहले शिफ्ट की परीक्षा कैंसिल कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह तकनीकी खामी की वजह से समय से परीक्षा का शुरू नहीं होना बताया जा रहा है।पूर्व मध्य रेलवे के PRO सरस्वती चंद्र के तरफ से यह जानकारी दी गई कि पटना के परीक्षा केंद्र संख्या 40111 पर आज सुबह JE/DMS/CMA की बहाली को लेकर परीक्षा आयोजित थी।
यह परीक्षा तीन शिफ्ट में होना था। लेकिन पहले शिफ्ट की परीक्षा समय से शुरू नहीं हो पाई। उसके बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने से मना कर दिया। लिहाजा रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस सेंटर की पहले शिफ्ट की परीक्षा कैंसल कर दिया गया है। इधर , रेलवे भर्ती बोर्ड ने बताया कि यह परीक्षा जल्द ही नए संशोधित डेट पर आयोजित करवाया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। यह परीक्षा एक सप्ताह के अंदर करवाया जाएगा ताकि छात्रों को अधिक समस्या का सामना नहीं करना पड़े।