चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान
27-Nov-2023 08:11 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आगामी दिनों में लोकसभा का चुनाव होने वाला है।इसके ठीक बाद विधानसभा का भी चुनाव है। ऐसे में राज्य की सबसे बड़ी पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी हुई है। यही वजह है कि राजद इस बार रोजगार को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में आने का विचार कर रही है। ऐसे में अब इस बात की पुष्टि खुद तेजस्वी यादव ने की है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि - 2025 तक महागठबंधन सरकार 10 लाख लोगों को रोजगार देगी। जबकि ढाई साल में 5 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भूमिहीनों और गरीब परिवारों को दो लाख की सहायता देगी। बिहार सरकार अपने बलबूते सभी काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज किया और कहा कि, कुछ लोग रोजगार के नाम पर जुमलेबाजी कर रहे हैं।
तेजस्वी ने जातीय गणना और आरक्षण की नयी व्यवस्था का जिक्र किया और कहा कि समाज के गरीब और उपेक्षा के शिकार लोगों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलें तो इसमें तेजी आएगी। आरक्षण व्यवस्था को संविधान की 9 वीं सूची में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है, अब गेंद उनके पाले में हैं। देखना है केंद्र व भाजपा आगे क्या करती है।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले मुजफ्फरपुर में भी तेजस्वी ने कहा था कि बिहार आरक्षण बढ़ाने वाला देश का पहला राज्य है। इससे हमने देश को दिशा दिखायी है। अब पूरे देश में जातीय जनगणना कराने की मांग होने लगी है।