ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
24-Sep-2024 09:51 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आ कर लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। हर दिन सड़क हादसों में मौत की खबरे सुर्खियां बन रही हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां सेना भर्ती की तैयारी कर रहे तीन लड़कों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह सुबह कुछ लड़के सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। सभी लड़के सड़क के किनारे दौड़ रहा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लड़कों को रौंद डाला। इस हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान दीपक कुमार और सत्येंद्र कुमार के रूप में की गई है जबकि प्रिंस कुमार बुरी तरह से घायल है। सभी संझौली थाना इलाके के सोनी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह दर्दनाक हादसा संझौली थाना क्षेत्र के सोनी मोड़ के पास हुआ है।
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।