बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
08-Apr-2020 07:23 AM
By RANJAN KUMAR
ROHTAS : रोहतास के चेनारी थाना इलाके के नारायणा गांव में 12 साल के एक बच्चे की हत्या कर दी. बच्चा मंगलवार की सुबह से ही लापता था और परिजन पूरे दिन उसकी तलाश कर रहे थे पर उसका कुछ पता नहीं चल सका था.
जिसके बाद देर रात बच्चे का शव घर के पास ही बरामद हुआ. देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.मृतक की पहचान मुन्ना साह के 12 साल के बेटे अभिषेक के ही रुप में की गई है.
बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह से ही गायब था. पहले तो परिजनों ने सोचा कि वह खेलने गया होगा. लेकिन जब शाम तक नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. लोग आसपास खोज खबर लेने लगे. इसी बीच देर रात दिखा की घर के पास ही एक भूसे के टाल के पास अभिषेक का शव पड़ा है. अभिषेक का शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं मामले की जांच की जा रही है. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.