Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
05-Dec-2023 10:11 PM
By First Bihar
DESK: राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या घर में घुसकर कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। लॉरेंस विश्नोई के इशारे पर 3 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। करणी सेना के अध्यक्ष के घर में घुसकर गोलियों से भून डाला जिससे उनकी मौत हो गयी। वही तीन और लोगों को गोली लगी है जिसमें उनका एक सुरक्षाकर्मी भी शामिल है जो गोली लगने से घायल हो गये। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।
इधर हत्या की इस घटना की जिम्मेदारी रोहित गोदारा नामक शख्स ने ली है जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। जो दुबई में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है। यह सब कुछ वो लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर ही करता है। फर्जी पासपोर्ट के जरिये वह पिछले साल दुबई भाग गया था। बताया जा रहा है कि वो अभी कनाडा में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 19 साल की उम्र में रोहित गोदारा ने 2010 में अपराध की दुनियां में कदम रखा था। उसके खिलाफ 32 से ज्यादा मामले दर्ज है।
वह बीकानेर के कपूरीसर का रहने वाला है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। उस पर एक लाख का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा है। गिरफ्तारी के डर से कनाडा में रह रहा है और वही से अपने गुर्गों के जरिये आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है।
जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रोहित गोदारा ने लिखा है कि राम राम सभी भाईयों को. मैं रोहित गोदारा कर्पूरीसल, गोल्डी बरार, भाईयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई है. इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने ही कराई है। ये हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था और उन्हें मजबूत करता था। अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए रोहित गोदारा ने कहा कि उनसे भी जल्द मुलाकात होगी।