बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल
19-Apr-2024 05:34 PM
By First Bihar
CHHAPRA : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बड़ी चुनौती दे दी है। रोहिणी ने कहा कि बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद को अपनी किडनी नहीं दी है। तो अब इसकी जांच पीएम मोदी को किसी भी केंद्रीय एजेंसी से करानी चाहिए। अगर मैं गलत साबित हुई तो राजनीति छोड़ दूंगी।
दरअसल, छपरा में मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिणी ने कहा कि बीजेपी कभी भी महिलाओं का सम्मान नही कर सकती। बीजेपी वाले आरोप लगा रहे हैं कि मैंने अपने पिता को किडनी नहीं दी है। मैं भाजपा नेताओं और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देती हूं कि वे इस आरोप की जांच करा लें और चुनावी मंच से ही उस जांच रिपोर्ट की घोषणा करें। अगर मैं गलत साबित हुई तो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूंगी।
रोहिणी ने कहा कि पिता को किडनी देने के कारण देश और दुनिया में उनकी सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि बेटी हो तो रोहिणी जैसी। भाजपा के भी कई नेताओं ने प्रशंसा की है। मैं सारण की जनता के बुलावे पर चुनाव लड़ने के लिए आई हूं। वहीं तेजस्वी की सभा में चिराग को गाली देने के सवाल पर रोहिणी ने इसकी आलोचना की और कहा कि मां-बहन सबकी होती है। उनका सम्मान करना ही हमारी संस्कृति है।
उन्होंने कहा कि हम चिराग पासवान को अपना भाई और उनकी मां को अपनी मां मानते हैं। भीड़ में से किसी ने चिराग की मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। जो पूरी तरह से गलत है। लेकिन चिराग को भी दूसरों की मां-बहन का सम्मान करना चाहिए। बीजेपी के लोग मेरे लिए भी अपशब्द बोल रहे हैं। पर चिराग ने तो कभी इसका विरोध नहीं किया।