दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
02-Apr-2021 02:24 PM
DESK : कांग्रेस महासचिव प्रियंग गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद प्रियंका गांधी ने अपनी सभी चुनावी सभाएं रद्द कर दी है और खुद को आइसोलेट कर लिया है.
हालांकि प्रियंका गांधी के जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव पाई गई है. इस बारे में जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने तमिलनाडु, केरल और असम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और निवासियों से माफी मांगी और कहा कि वह आगामी कार्यक्रकमों में शामिल नहीं हो पाएंगीं. रॉबर्ट वाड्रा के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को घर सेल्फ आइसोलेट कर लिया है.
एक ट्वीट कर प्रियंका गांधी ने बताया कि 'हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है. मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी. इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ. मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ.'