ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

दर्दनाक सड़क हादसे में पंच दसानन जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सोमेश्वर गिरी समेत 5 की मौत

22-Jun-2020 11:26 AM

DESK : कार और इनोवा के भीषण टक्कर में पंच दसानन जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सोमेश्वर गिरी समेत 5 की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हादसे में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

यह हादसा राजगढ़ ज़िले में NH-52 पर हुई है. पंच दसानन जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सोमेश्वर गिरी के साथ ही एक परिवार के चार लोगों की हादसे में मौत हुई हैं. वे सभी इंदौर के रहने वाले थे. मिली जानकरी के अनुसार महंत गिरी अपने साथियों के साथ अहमदाबाद से लखनऊ जा रहे थे.तभी बायपास के पास के सामने से आ रही वैगनार कार और सोमेश्वर गिरी के इनोवा की टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार एक ही परिवार के चारों लोगों की मौत हो गई. मृतकों में अमर सिंह, उनकी पत्नी सिया दुलारी, बेटा शैलेष (25 साल) और मोहित (14 साल) शामिल है. 

वहीं इनोवा सवार  पंच दसानन जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत सोमेश्वर गिरी की समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए. जहां अस्पताल में इलाज के दौरान जूना अखाड़ा के संत की मौत हो गई. जबकि चार अन्य लोगों को इलाज जारी है. मौके पर पहुंच पुलिस ने राहत और बचाव कार्य किया और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियां रफ्तार में थी.