हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
27-May-2020 11:21 AM
DESK : कुछ ही दिन बाद घर की बड़ी बेटी की शादी थी, पूरा परिवार खुश था. सभी ने बड़ी बेटी की शादी पैतृक गांव से करने को फैसला लिया था, जिसे लेकर छत्तीसग़ढ से कासगंज में रहने वाले राजाराम नायक का पूरा परिवार पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के कासगंज के गांव धरना निनाव के लिए मंगलवार की देर रात बोलेरो से रवाना हो गया.
लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. बुधवार की सुबह बोलेरो नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही दुल्हन की मां सहित दो भाई की मौत हो गई. वहीं दुल्हन सहित पांच लोग घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार काशगंज का रहने वाला राजाराम नायक 25 सालों से छत्तीसगढ़ में रहकर कपड़े की फेरी करता था. उसकी बड़ी बेटी आरती की शादी होने वाली थी, जिसके लिए ही पूरा परिवार अपने पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के कासगंज के गांव धरना निनाव जा रहे थे. हादसे के वक़्त पूरा परिवार पत्नी, बेटे और बेटियां गाड़ी में मौजूद थे, जिसमें से राजाराम की पत्नी रेखा, 18 वर्षीय पुत्र पंकज और 13 वर्षीय पुत्र बंटी की मौके पर मौत हो गई, वहीं राजाराम, दो पुत्रियां और ड्राइवर सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. शुरुआती जांच में बोलेरो की ब्रेक फेल होने से हादसा होने की बात सामने आई है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...