ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक...

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार

19-Nov-2024 09:46 AM

By First Bihar

DESK: देशभर में लगातार हो रहे सड़का हादसों में कोई कमी आती नहीं दिख रही है। ठंड की दस्तक के साथ ही कुहासे के कारण रोड एक्सिडेंट की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। ताजा घटना गुजरात के भरूच से सामने आई है, जहां दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की जान चली गई जबकि चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।


जानकारी के मुताबिक, यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज गति से आ रही ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी। भरूच के जंबुसर-आमोद रोड पर हुए हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में 10 लोग सवार थे। चार घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। कार सवार सभी लोग जंबूसर के वेडच और पांचकड़ा गांव के रहने वाले थे। शुक्लतीर्थ का मेला देखकर सभी गांव लौट रहे थे, तभी उनकी कार हादसे की शिकार हो गई और 6 लोगों की जान चली गई।


मृतकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं।