कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
20-Jun-2020 09:46 AM
DESK: गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़क के बाद सीमा पर तनाव और बढ़ गया है. इस बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि हम जवाब देने के लिए तैयार है. उसके हिसाब से हमने तैनाती भी कर रखी है.
भदौरिया ने कहा कि यह बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि हम किसी भी आकस्मिकता का जवाब देने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं. मैं देश को विश्वास दिलाता हूं कि हम स्थिति से निपटने के लिए दृढ़ हैं. गलवान घाटी में शहीद 20 जवानों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी. इसका भरोसा में देशवासियों को देना चाहता हूं.
भदौरिया आज हैदराबाद में वायुसेना के पासिंग आउट परेड में जवानों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान ही यह बातें कही. इस दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. आज एयर फोर्स को 123 जाबांज मिले हैं जिनमें 19 महिला अफसर शामिल हैं. बता दें कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने धोखे से भारत के जवानों पर हमला कर दिया था. जिसमें 20 जवान शहीद हो गए थे. इसमें बिहार के भी पांच जवान शामिल थे. शहीद होने से पहले जवानों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया था और चीन के 43 जवानों को मार गिराया था.