बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
04-Oct-2021 01:46 PM
JHARKHAND: 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले के आरोपी आरके आनंद ने आज रांची की अदालत में सरेंडर कर दिया। आरके आनंद ने पिछले दिनों अपने ऊपर दर्ज FIR को निरस्त करने की मांग की थी लेकिन झारखंड हाईकोर्ट ने दर्ज एफआईआर को निरस्त करने से इनकार कर दिया था।
गौरतलब है कि 34वें राष्ट्रीय खेल में 28 करोड़ 38 लाख रुपये के घोटाले के आरोप में एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें एनजीओसी के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद, एसएम हाशमी, पीसी मिश्रा समेत अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया था।
34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो कर रही है। एसीबी ने आरके आनंद को इस मामले में आरोपी बनाया है। उसी मामले में इन्होंने राहत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन उस याचिका पर सुनवाई के दौरान उन पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने से अदालत ने इनकार कर दिया था। आखिरकार इन्होंने आज रांची कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।