शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा
27-Jul-2021 09:33 PM
PATNA : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक खत्म हो गई है। आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष के तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी ने अपने विधायकों और विधान पार्षदों को कहा है कि वह संघर्ष के लिए हर वक्त तैयार रहें। तेजस्वी ने कहा है कि जनता के मान-सम्मान और विधायकों के लिए वह हर संघर्ष करने को तैयार हैं। पार्टी ने आज विधानसभा में जो स्टैंड लिया है उसपर आगे भी कायम रहेगी।
पटना के बिस्कोमान भवन में पहली बार आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद रहे। पार्टी के तमाम विधायकों और विधान पार्षदों की मौजूदगी में तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार जनता की अनदेखी कर रही है। आम लोग अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं और सरकार कान में तेल डालकर सो रही है। कोरोना महामारी के दौर में जो कुछ हुआ उसे लोग भूले नहीं हैं। हमने लोगों की मदद महामारी के बीच भी की है, आगे भी हम लोगों के मान-सम्मान की लड़ाई जारी रखेंगे।
आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक में पार्टी के कई नेताओं और विधायकों ने अपनी राय रखी। जातीय जनगणना को मुद्दा बनाकर आरजेडी आगे आंदोलन की रूपरेखा भी तय करेगी। सदन में इस मामले को लेकर पार्टी ने जो स्टैंड लिया है उससे पीछे नहीं हटने का तेजस्वी ने भरोसा दिया। तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा में हमने दो बार जातीय जनगणना के मसले पर प्रस्ताव का समर्थन किया लेकिन अब सत्तापक्ष के लोग इससे भाग रहे हैं। हम जनता की अनदेखी नहीं कर सकते। तेजस्वी ने अपने विधायकों को कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिल जुलकर धारदार आंदोलन की रूपरेखा तैयार करें। इस लड़ाई को कैसे लड़ा जाए इसके लिए अपने सुझाव भी दें। आम लोगों तक जातीय जनगणना के मुद्दे को कैसे पहुंचाया जाए इसके लिए रणनीति बनाकर काम किया जाएगा। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने आरजेडी के साथ खड़े अन्य सहयोगी दलों और उनके नेताओं का भी आभार जताया।