बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
03-Aug-2023 12:41 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: किशनगंज के कोचाधामन से राजद विधायक इजहार अस्फी के बेटे गुड्डू अस्फी के खिलाफ कोचाधामन थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। गुड्डू पर नौशाद आलम नामक ठेकेदार ने केस दर्ज कराया है। नौशाद ने गुड्डू पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो अब वायरल हो रहा है। पीड़ित ठेकेदार नौशाद आलम ने गुड्डू पर 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। कोचाधामन थाने में विधायक के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
ठेकेदार नौशाद का कहना है कि बरबट्टा बाजार में नाला का निर्माण वे करा रहे थे तभी गुड्डू अचानक पहुंचा और बिना मतलब के पिटाई करने लगा। इस दौरान उसने गले में पहले सोने का चेन तक छीन लिया। यही नहीं हमारे मजदूरों को भी पीट डाला। इस दौरान उसने पांच लाख रुपया रंगदारी भी मांगा। राजद विधायक के बेटे की इस करतूत के सामने आने के बाद बीजेपी हमलावर है।
बीजेपी के जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने इस घटना की निंदा की। इस घटना को जंगल राज पार्ट टू बताया। उनका कहना है कि राजद विधायक और उनके बेटे खुलेआम रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी नहीं देने पर लोगों की पिटाई की जा रही है। ताजा मामला ठेकेदार नौशाद से जुड़ा है जो विधायक के बेटे पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि राजद विधायक इजहार अस्फी के बेटे गुड्डू अस्फी ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।