गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
07-Apr-2023 10:13 PM
By First Bihar
PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की सेहत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू प्रसाद एक बार फिर सिंगापुर जा रहे हैं। दो महीने पहले सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराकर भारत लौटे लालू एक बार फिर सिंगापुर जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि 13 अप्रैल को लालू प्रसाद दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे।
दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के किडनी ट्रांसप्लांट कराए करीब दो महीने का समय बीत चुका है। बताया जा रहा है कि लालू यादव रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। भारत आने के बाद वो पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें तय समय पर चैकअप कराने की सलाह दे रखी है। जानकारी के मुताबिक लालू के साथ उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती भी सिंगापुर जाएंगी।
बता दें कि पिछले साल पांच दिसंबर को सिंगापुर में लालू की किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी देकर लालू को नई जिंदगी दी है। 11 फरवरी को लालू सिंगापुर से दिल्ली लौटे थे, उसके बाद से स्वास्थ्य कारणों से वे दिल्ली में ही रह रहे हैं। अब दो महीने बीत जाने के बाद लालू एक बार फिर सिंगापुर जाएंगे और वहां रूटीन चेकअप कराने के बाद वापस लौटेंगे।