चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
02-Jun-2020 09:02 PM
PATNA : लालू की गैरमौजूदगी में तेजस्वी बीजेपी को सामने से टक्कर दे रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के इस ऐलान के बाद कि 7 जून को अमित शाह डिजिटल रैली के जरिए शंखनाद करने वाले हैं. तेजस्वी उनके साथ मुकाबले के लिए सामने आ खड़े हुए हैं. बीजेपी की ओर से तारीख में बदलाव किये जाने के बाद तेजस्वी ने भी गरीब अधिकार दिवस की तारीख में बदलाव कर दिया है. अब दोनों 7 जून को ही एक-दूसरे के सामने-सामने होंगे.
तेजस्वी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि 7 जून को ही उनकी पार्टी गरीब अधिकार दिवस मनाएगी. तेजस्वी ने शाह से सीधा मुकाबला करने का एलान किया है. उन्होंने लिखा है कि राजद के दबाव में BJP ने प्रस्तावित 9 जून की वर्चुअल रैली को अब 7 जून को करने का निर्णय किया है. लोग कोरोना और भूख से मर रहे है लेकिन BJP रैली कर रही है. इनकी संवेदनहीनता के प्रतिकार में राजद भी अब 7 जून को ही “ग़रीब अधिकार दिवस” मनायेगी. सभी बिहारवासी उस दिन थाली-कटोरा बजाएंगे.
तेजस्वी ने कहा है कि उनकी पार्टी 7 जून को गरीब अधिकार दिवस मनाएगी. सुबह 11 बजे से बिहार के सभी गरीब हाथ में थाली लेकर बजाएंगे. आपदा के इस दौर में सरकार के रवैए पर प्रतिकार करेंगे.तेजस्वी यादव ने साफ कह दिया है कि बीजेपी भले ही डाटा की बात करती हो, लेकिन यहां लोगों के पास खाने को आटा नहीं है. 7 जून को भूखे पेट रहने वाला गरीब अपने हाथ में खाली बर्तन लेकर बजाएगा और सरकार को अपनी आवाज सुनाएगा. तेजस्वी ने कहा कि राशन के लिए, सुशासन के लिए और कड़े प्रशासन के लिए डिजिटल का इस्तेमाल करना चाहिए था. लेकिन यहां तो बीजेपी चुनाव के लिए डिजिटल का इस्तेमाल कर रही है.
राजद के दबाव में BJP ने प्रस्तावित 9 जून की वर्चुअल रैली को अब 7 जून को करने का निर्णय किया है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 2, 2020
लोग कोरोना और भूख से मर रहे है लेकिन BJP रैली कर रही है। इनकी संवेदनहीनता के प्रतिकार में राजद भी अब 7 जून को ही “ग़रीब अधिकार दिवस” मनायेगी। सभी बिहारवासी उस दिन थाली-कटोरा बजाएंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजद गरीब अधिकार का बात कर रही है. 7 जून को थाली, कटोरा या केला का पत्ता लेकर सामने आये और सरकार का प्रतिकार करें. शाह बिहार में यह डिजिटल चुनाव और भाषण के लिए आ रहे है. जब तक पेट में आटा नहीं जायेगा तब तक डाटा का क्या होता है. शाह डिजिटल रैली ना कर के पक्ष विपक्ष के साथ मजदूरों और गरीबों की मदद करने की बात करते तो अच्छा होता. बीजेपी सत्ता की भूख और पावर की नशा में चूर है. गरीब का थाली खाली है, इसलिए गरीब थाली ही बजायेगा.