गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी
13-Sep-2021 05:15 PM
DESK: RJD सांसद मनोज झा का बयान सामने आया है। मनोज झा ने नाथुराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आतंकवादी बताया है। मनोज झा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला है। सीएम योगी के बयानों को मनोज झा ने असंसदीय बताया और उसकी आलोचना भी की। कहा कि यूपी के सीएम के पास कोई उपलब्धि नहीं है।
आरजेडी सांसद मनोज झा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ये बातें कहते दिख रहे हैं। मनोज झा ने कहा कि चुनाव के लिए जो मसले होने चाहिए वो दिख नहीं रहे हैं। यूपी के सीएम के पास कोई उपलब्धि ही नहीं है।
आरजेडी सांसद ने कहा कि कोरोनाकाल में लाखों लोगों की मौतें हुई है। मनोज झा ने इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मसले पर बताने के लिए उनके पास कोई उपलब्धि नहीं है।
चुनाव के मसले इस बार जनता तय करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव के लिए बीजेपी को बंगाल और बिहार के चुनावों से सीख लेनी चाहिए। राजेडी सांसद मनोज झा ने यह भी कहा कि बीजेपी को सोचना चाहिए कि बिहार में उनकी जीत भले हो गई है लेकिन जीत का फासला बहुत कम है। देश को 75-76 साल पीछे ले जाने का आरोप मनोज झा ने बीजेपी पर लगाया है।