अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Dec-2022 09:24 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। इसके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है। डाक्टरों की निगरानी में वे थोड़ी बहुत चहलकदमी भी कर रहे हैं। लेकिन, अब उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। हालांकि, लालू को अभी भी नियमित रूप से डॉक्टरों के संपर्क में रहना है।
बता दें कि, राजद सुप्रीमों लालू यादव का इसी महीने 5 दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण हुआ थ। लालू को उनकी बेटी रोहणी आचार्य ने अपना किडनी डोनेट किया था। वह सिंगापूर में ही रहती है। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लालू सिंगापूर में ही रहने वाले हैं। लालू का क्रिसमस और नया साल भी यहीं बीतने वाला है।
बताया जा रहा है कि, राजद अध्यक्ष के पूरी तरह स्वस्थ्य होने में अभी कम से कम महीने भर का समय लगेगा। उसके बाद भी महीने भर तक वे सिंगापुर में ही रहना पसंद करेंगे। फरवरी 2023 के अंतिम या मार्च के पहले सप्ताह में उनके स्वदेश लौटने की संभावना है। ऐसे में यह संभावना जताया जा रहा है कि, लालू प्रसाद यादव नए साल का जश्न सिंगापुर में ही अपने परिवार के लोगों के बीच मनाएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तेजस्वी यादव को पत्नी राजश्री यादव और भाई तेज प्रताप के साथ इसी सप्ताह सिंगापुर जाना है। इससे साफ है कि आने वाले नए साल का जश्न लालू परिवार एक साथ मानएगा।
गौरतलब हो कि, राजद अध्यक्ष का सिंगापूर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिनम, अब उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। लालू को अस्पताल के निकट ही एक आवास में रखा गया है। अस्पताल के डाक्टर उन पर नजर रखे हुए हैं। लालू प्रसाद को किडनी देने वाली बेटी डा. रोहिणी को आचार्य आपरेशन के पांच दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।