बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
11-Mar-2020 02:29 PM
PATNA : राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपने दोनों उम्मीदवारों का नाम लगभग तय कर लिया है. आईआरसीटीसी टेंडर घोटाले में लालू परिवार के साथ आरोपी बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता को एक बार फिर से राज्यसभा भेजा जाना तय माना जा रहा है. प्रेमचंद गुप्ता लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं और अब एक बार फिर से पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला कर लिया है. आरजेडी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमचंद गुप्ता के नाम पर लालू यादव ने अपनी सहमति दे दी है.
प्रेमचंद गुप्ता के अलावा आरजेडी की तरफ से दूसरे उम्मीदवार सैयद फैसल अली हो सकते हैं. सैयद फैसल अली शिवहर सीट से आरजेडी के लोकसभा उम्मीदवार थे और वह चुनाव हार गए थे. फैसल को बीजेपी की रामा देवी ने शिकस्त दी थी. बावजूद इसके उन्होंने राज्यसभा के लिए अपनी सेटिंग मजबूत कर ली है. फैजल अली ने होली के पहले रांची पहुंचकर लालू यादव से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि यह दोनों उम्मीदवार आरजेडी की तरफ से कंफर्म है. इंतजार केवल तेजस्वी यादव के पटना पहुंचने का है.
फैसल अली शनिवार को ही लालू यादव से मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था आरजेडी के तरफ से दोनों उम्मीदवारों का नाम लगभग तय किए जाने के बाद यह बात साफ हो गई है कि आरजेडी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से की जा रही डिमांड को खारिज कर दिया है.