अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका
14-Sep-2022 02:07 PM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी द्वारा सभी राज्य ईकाईयों के प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए कार्यक्रम को अधिसूचित कर दिया गया है। पार्टी के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि 16 सितम्बर को जिला स्तर तक सभी ईकाईयों का चुनाव संपन्न हो जाएगा। इसके बाद 17 सितम्बर को सभी राज्यों के राज्य कार्यालयों में राज्य परिषद के सदस्यों की लिस्ट का तदर्थ प्रकाशन कर दिया जायेगा।
गगन ने बताया कि 18 सितम्बर को सदस्यता से जुड़े आपत्ति प्राप्त की जायेगी और उसी दिन उसका निराकरण कर राज्य परिषद के सदस्यों की सूची का अन्तिम प्रकाशन कर दिया जायेगा। 19 सितम्बर को 10.00 बजे से 2.00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा और उसी दिन नामांकन पत्र की जांच कर वैद्य पाये गये उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। 20 सितम्बर को 10.00 बजे से 1.00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन 2.00 बजे उम्मीदवारों की अन्तिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
21 सितम्बर 2022 को राजद के नवनिर्वाचित राज्य परिषद की बैठक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में होगी और जरुरत पड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए 3 बजे तक मतदान कार्य होंगे और 3.00 बजे से 5.00 तक काउंटिंग होगी और रिजल्ट जारी किए जाएंगे।