ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / कुशवाहा ने RJD पर बोला हमला, कहा-राजद और अपराध के बीच अन्योन्याश्रय संबंध,...

कुशवाहा ने RJD पर बोला हमला, कहा-राजद और अपराध के बीच अन्योन्याश्रय संबंध, बिहार में फिर से 2005 के पहले वाली स्थिति

22-Aug-2023 08:09 PM

By RANJAN

ROHTAS: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल पर हमला बोलते हुए कहा है कि 'राजद और अपराध' एक दूसरे का पूरक हैं। दोनों के बीच में अन्योन्याश्रय संबंध है। अपनी पार्टी के कार्यक्रम 'उपेंद्र के साथ सीधा संवाद' में भाग लेने उपेंद्र कुशवाहा डिहरी पहुंचे थे। जहां उन्होंने यह बात कही। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब-जब बिहार में राष्ट्रीय जनता दल सत्ता में आई है तब-तब अपराध और अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। अपराध पर यदि कोई अंकुश लगाता है तो पटना से फोन आ जाता है। बिहार में फिर से वर्ष 2005 से पहले की स्थिति बनती जा रही है। राजधानी पटना में दिनदहाड़े फायरिंग की और हत्याएं हो रही है। ऐसे में राजद के शासनकाल में अपराध नियंत्रण की परिकल्पना ही बेकार है। 


उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर तंज करते हुए कहा कि लालू जी भविष्यवाणी करते हैं कि वर्ष 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में नहीं लौटेंगे लेकिन अगर उनकी भविष्यवाणी सत्य होती रहती तो आज उनकी यह राजनीतिक दुर्गति नहीं होती। वह लगातार कुर्सी पर बने रहते लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आएंगे और बिहार के 40 सीट पर एनडीए जीत दर्ज करेगी।