ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / news / अपराध पर पॉलिटिकल क्लाइमेक्स, RJD MLC सुबोध राय बोले.. सरकार में बैठे...

अपराध पर पॉलिटिकल क्लाइमेक्स, RJD MLC सुबोध राय बोले.. सरकार में बैठे नेताओं के साथ आपराधिक घटनाओं से टूटेगी नींद

17-Jan-2021 12:50 PM

PATNA : बिहार में अनकंट्रोल्ड क्राइम को लेकर पॉलिटिकल क्लाइमेक्स देखने को मिल रहा है. अब तक सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे के खिलाफ केवल बयान दे रहे थे लेकिन अब विपक्ष के नेताओं ने यह कहना शुरू कर दिया है कि सत्तापक्ष के नेताओं के साथ अगर अपराधिक घटनाएं होती हैं तभी उनकी नींद टूटेगी.

अपराध के पीछे एनडीए नेताओं का हाथ

सुबोध राय ने कहा है कि सरकार में बैठे लोगों के खिलाफ हत्या लूट और अन्य तरह की अपराधिक घटनाएं होती हैं तो उन्हें बिहार के अंदर कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में ठीक तरीके से समझ में आएगा. सुबोध राय ने कहा है कि बिहार में आम आदमी के साथ जो कुछ हो रहा है सरकार में बैठे लोगों को उसका एहसास नहीं हो पा रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध के पीछे एनडीए के ही लोगों का हाथ है. 

सवाल करने पर धमकी देते हैं सीएम

आरजेडी एमएलसी ने कहा है कि नीतीश कुमार अपराध की बाबत सवाल किए जाने पर भड़क जाते हैं. पत्रकारों को सीधे धमकी देते हैं क्या ऐसे में बिहार के अंदर सुशासन का दावा खोखला साबित नहीं हो रहा है. सुबोध राय ने कहा कि अगर बिहार में वाकई अपराध रोकना है तो नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. 


बिहार की जनता सुरक्षित नहीं

सुबोध राय ने कहा कि सरकार घटनाओं को तब रोकेंगी जब उनके घर में लूट, रेप, गैंगरेप होगी. तब इनको समझ में बिहारवासियों का दर्द  आएगा कि दर्द क्या होता है. एनडीए के नेता शहमात का खेल खेल रहे हैं. नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं जनता पूरी तरह से कंफ्यूज है. सुबोध राय कहा कि कहावत है कि आप करते तो रासलीला और हम करते तो कैरेक्टर ठिला वाली बात है. बिहार में क्राइम चरम पर है. पटना में अपराधी रुपेश सिंह की हत्या कर दे रहे हैं. पुलिस कुछ कर नहीं पा रही है. बिहार की जनता सुरक्षित नहीं है. जब तक उनके घर में इस तरह की घटनाएं नहीं होगी तब तक इनलोगों को समझ में नहीं आएगी.