ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

RJD ने कांग्रेस को बतायी हैसियत, मनोज झा बोले.. ड्राइंग रूम पॉलिटिक्स से जमीनी सियासत नहीं होती

RJD ने कांग्रेस को बतायी हैसियत, मनोज झा बोले.. ड्राइंग रूम पॉलिटिक्स से जमीनी सियासत नहीं होती

19-Oct-2021 09:40 AM

By Devashish

PATNA : बिहार में विधानसभा उपचुनाव के दौरान बिखर चुके महागठबंधन में अंदरूनी टकराव और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। आरजेडी और कांग्रेस के बीच परस्पर बयानबाजी ज्यादा तल्ख होती जा रही है। पहले कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने आरजेडी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ऊपर जबरदस्त हमला बोला तो अब आरजेडी के सांसद मनोज झा ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया है। मनोज झा ने कांग्रेस को जमीनी सियासत सबक सिखाते हुए भक्त चरण दास को पहले अपनी जानकारी दुरुस्त करने के लिए कहा है। 


दरअसल कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास उप चुनाव में आरजेडी की तरफ से भाव नहीं दिए जाने को लेकर खासे नाराज हैं। आरजेडी ने जब दोनों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी तब भक्त चरण दास में तेजस्वी यादव के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए आरजेडी के ऊपर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था। अब मनोज झा इसी मसले पर भक्त चरण दास के ऊपर पलटवार करते नजर आए हैं। पटना पहुंचे मनोज झा ने कहा है कि बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनने से पहले भक्त चरण दास को बिहार की राजनीतिक जमीन के बारे में अंदाजा ले लेना चाहिए था। बिहार में कांग्रेस की स्थिति क्या रही है कैसे आरजेडी उसके साथ मुश्किल दौर में खड़ा रहा है यह बात भक्ति चरणदास को अपने पार्टी के सीनियर लीडर्स से पूछ लेनी चाहिए। मनोज झा ने कहा है कि कांग्रेस की स्थिति बिहार में क्या रही है यह किसी से छिपी हुई नहीं है। ड्राइंग रूम पॉलिटिक्स के जरिये जमीनी सच्चाई का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।


इतना ही नहीं मनोज झा ने यह भी बताया कि आरजेडी का अस्तित्व बिहार में कितना पुराना रहा है। आरजेडी किस तरह के फैसले शासन में रहकर ले सकती है इसकी जानकारी देते हुए मनोज झा ने कहा कि जब कांग्रेस के किसी भी मुख्यमंत्री ने लालकृष्ण आडवाणी की यात्रा रोकने का साहस नहीं जुटाया उस दौर में आडवाणी की रथ यात्रा बिहार में लालू प्रसाद यादव ने रोकी। मनोज झा ने कहा है कि कांग्रेस प्रभारी को हमें गठबंधन धर्म का पाठ पढ़ाने की वजह खुद यह समझना चाहिए कि उपचुनाव में जीत कैसे हासिल होगी। महागठबंधन धर्म यही कहता है कि हम पूरी एकजुटता के साथ मौजूदा विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को मात दें। कांग्रेस के ऊपर मनोज झा के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि उप चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस के बीच टकराव और बढ़ेगा।