BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
19-Jun-2020 05:56 AM
PATNA : लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के मसले पर बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में RJD को बुलाया नहीं गया है. आरजेडी को इस बैठक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है. इसके बाद आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पूछा है कि आखिरकार सर्वदलीय बैठक में पार्टियों को न्योता देने का आधार क्या है.
गौरतलब है कि लद्दाख में भारत और चीनी सैनिक झड़प पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने 19 जून को सर्वदलीय बैठक की जानकारी दी है. पीएमओ की ओर से दी गयी जानकारी में बताया गया है कि नरेंद्र मोदी एक सर्वदलीय बैठक करेंगे, इसमें विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों को बुलाया गया है. मीटिंग में भारत-चीन बॉर्डर की ताजा स्थिति पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक ये बैठक 19 जून को शाम पांच बजे होगी. कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ही करने का फैसला भी लिया जा चुका है.
आरजेडी को न्योता नहीं
लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से बुलायी गयी इस बैठक में आरजेडी को न्योता नहीं मिला है. गुरूवार की देर रात आरजेडी के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा
“प्रिय रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय. सिर्फ ये जानना चाहता हूं कि गलवान घाटी मामले पर सर्वदलीय बैठक में पार्टियों को न्योता देने का पैमाना क्या है. किस आधार पर पार्टियों को बुलाया जा रहा है या फिर अलग रखा जा रहा है. क्योंकि हमारी पार्टी आरजेडी को अब तक कोई न्योता नहीं मिला है.”
वहीं, आरजेडी के नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है. मनोज झा ने ट्वीट किया है “आरजेडी 80 विधायकों के साथ बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है. पार्टी के पांच राज्यसभा सांसद हैं. आखिर किस कारण से सर्वदलीय बैठक से आरजेडी को दूर रखा गया?”

AAP और AIMIM को भी न्योता नहीं
वैसे आरजेडी ही नहीं बल्कि इस बैठक के लिए अभी तक अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM को भी न्योता नहीं दिया गया है. आम आदमी पार्टी ने भी ट्वीट के जरिये अपनी नाराजगी जाहिर की है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया है
“केन्द्र में एक अजीब अहंकार ग्रस्त सरकार चल रही है. आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार है, पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी है, 4 सांसद हैं, लेकिन किसी महत्वपूर्ण विषय पर भाजपा को AAP की राय नहीं चाहिये. कल की बैठक में प्रधानमंत्री क्या बोलेंगे पूरे देश को इंतज़ार है”