बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
09-Oct-2022 01:07 PM
DELHI: दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आरजेडी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है। आज पहले दिन राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है जबकि सोमवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आरजेडी के खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। आज हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद, शरद यादव, तेजस्वी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।
मंच पर लालू प्रसाद, शरद यादव, तेजस्वी यादव समेत रामचंद्र पूर्वे, तेजप्रताप यादव, श्याम रजक, अब्दुल बारी सिद्दीकी, शिवानंद तिवारी, झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कांति सिंह जयप्रकाश नारायण यादव समेत कई नेता मौजूद हैं। आझ हो रही बैठक में पार्टी के विस्तार पर चर्चा होगी। इस बैठक में देशभर से आए चार हजार से अधिक पार्टी के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।
हालांकि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस बैठक से दूरी बना ली है। चर्चा है कि बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद वे पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। बता दें कि सोमवार को तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली बैठक में लालू प्रसाद यादव को औपचारिक रूप से आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया जाएगा और उन्हें विधिवत पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।