मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
04-Apr-2024 04:42 PM
By First Bihar
PATNA : जेडीयू के बाद अब राजद ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट गुरुवार जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारक की सूची जारी की थी। राजद के स्टार प्रचारकों की सूची में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।
राजद के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, तेजप्रताप यादव, जगदानंद सिंह, देवेन्द्र यादव, उदय नारायण चौधरी, मनोज झा, कांति सिंह, श्याम रजक, भोला यादव, फैयाज अहमद, मो.फारूक, अनीता देवी, सुनील कुमार सिंह, भाई बीरेंद्र, इसराइल मंसुरी, कुमार सर्वजीत के नाम शामिल हैं।
वही अशोक कुमार सिंह, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, डॉ.तनवीर हसन, फैसल अली, समीर कुमार महासेठ, रणविजय साहू, कार्तिकेय कुमार, अनिल सहनी, राजेन्द्र राम, अख्तरूल इस्लाम शाहिन, रामवृक्ष सदा, राजवंशी महतो, डॉ.उर्मिला ठाकुर, नेहालुद्दीन, इजहार अहमद, समता देवी, कारी सोहैब, अबु दोजाना, शक्ति सिंह यादव, मुकेश तांती और सिपाही लाल महतो भी राजद के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।
उधर, जेडीयू ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इस सूची में सीएम नीतीश कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, वीजेंद्र यादव, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, लेसी सिंह, रत्नेश सदा सहित कुल 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं। लेकिन, बिहार के लिए जारी इस लिस्ट में केसी त्यागी का नाम नजर नहीं आया है।
वही जदयू के तरफ से जारी लिस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, बिजेंद्र यादव, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, लेसी सिंह, रत्नेश सदा, खालिद अनवर सहित 40 लोगों के नाम शामिल हैं। जेडीयू की स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में राज्य मंत्रिमंडल में जेडीयू कोटे के सभी मंत्रियों को शामिल किया गया है। लेकिन सबसे रोचक बात यह है कि इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी का नाम गायब है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं और कमर कस चुकी हैं। चुनाव में सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। ऐसे में जदयू ने अपनी लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया है। इससे पहले जदयू की सहयोगी पार्टी भाजपा ने भी बिहार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया है। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ तक के नाम शामिल है। भाजपा के तरफ से राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ क्षेत्रीय नेताओं को भी इस लिस्ट में दी गई है।