प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
28-Aug-2020 03:52 PM
PATNA: बिहार चुनाव की दहलीज पर खड़ा है वक्त कम है इसलिए राजनीतिक दलों में बेचैनी ज्यादा है। सियासत की हर तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। पूर्व सीएम मांझी को महागठबंधन छोड़ने पर मजबूर करने वाले आरजेडी को वामदलों के रूप में नया साथी मिल गया है। वामदलों में भी तेजस्वी से हर डील फाइनल कर लेने की बेचैनी साफ दिख रही है हांलाकि वामदलों के नेताओं की मुलाकात तेजस्वी से नहीं हुई है।
वामदलों के नेता तीन दिन में 2 बार आरजेडी दफ्तर में हाजिरी लगा चुके हैं। आज भी सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय और सीपीएम नेता अवधेश कुमार और संजय यादव ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की है। वामदलों के नेताओं ने कहा कि यह ठीक है कि पहले वे विरोध में थे लेकिन अब 243 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ तेजस्वी यादव और आरजेडी के साथ खड़े हैं।
वामदलों के नेताओं ने दावा किया कि कन्हैया तेजस्वी यादव के लिए पूरे बिहार चुनाव प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि दो दिन पहले भी वामदलों के नेताओं ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद यह दावा किया था कि वामदल महागठबंधन के साथ है हांलाकि सीटों को लेकर सस्पेंस अभी खत्म नहीं हुआ है।