बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Mar-2020 12:26 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है, जिसमें दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, वहीं एक कारोबारी की जान बाल-बाल बच गई.
बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के साइंस कॉलेज के छात्र अध्यक्ष अमित यादव को भी अपराधियों ने गोली मार दी है. जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि अमित यादव बाइक से घर लौट रहे थे, तभी डुमरा थाना इलाके के आजमगढ़ के पास हथियार से लैस अपराधियों ने घेरकर गोली मार दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं अमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सिंहवाहिनी के एक छात्र राजीव कुमार को भी बारात से लौटने के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है.