समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
05-Jul-2020 06:32 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है। 5 जुलाई 1997 को जनता दल से अलग होने के बाद लालू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। स्थापना दिवस के मौके पर आज कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि वह पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को देखते हुए साइकिल चलाकर विरोध जताएं। तेजस्वी यादव खुद आज 5 किलोमीटर साइकिल चलाने वाले हैं।
तेजस्वी यादव ने स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। तेजस्वी ने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार में सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे रखेगी और गरीबों को कोरोना काल में आ रही मुश्किलों के बीच पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता मददगार बनेगा। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा.. मजदूरों को दाने-दाने से मोहताज करने वाली सरकार
पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ा, किसके लिए तिजोरी भर रही है ? तानाशाही जनविरोधी सरकार को झुकायेंगे। हर पंचायत से विरोध का बिगुल बजाएँगे। 5 जुलाई को 5 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे।
स्थापना दिवस के अवसर पर आरजेडी डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि, दिन प्रति दिन बढ रही महंगाई, राज्य की बदहाल विधि व्यवस्था, किसानों की परेशानी, बढती बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली, कोरोना महामारी के प्रति सरकारी लापरवाही, घर लौटे मजदूरों के सामने बाहर जाने की मजबूरी, सभी क्षेत्रों में सरकार की विफलता के खिलाफ साईकिल जुलुस निकाल रही है। सभी जिला मुख्यालयों , प्रखंड मुख्यालयों, राज्य के सभी पंचायतों , गाँव , टोला और वार्ड में राजद कार्यकर्ता साईकिल जुलुस निकालने की तैयारी है।