बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
07-Dec-2021 08:53 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी है, इसको रोकने के लिए प्रशासन मुस्तैद है. बावजूद इसके शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है. शराबबंदी के बाद भी घरों में होम डिलीवरी होती है. इसको रोकने के लिए सरकार अब नया तरीका अपनाएगी.
घरों में होम डिलीवरी करने वाले धंधेबाजों की निगरानी अब ड्रोन से होगी. उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है. जल्दी ही जिलों को उनकी मांग पर ड्रोन उपलब्ध करा दिया जाएगा.
यह खबर मीडिया में आते ही राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश सरकार पर हमला बोल दिया. साथ ही अमित शाह को भी कह दिया कि उन्हें बिहार के गृहमंत्री से सीखना चाहिए. शिवानंद तिवारी ने तंज कसते हुए कहा है कि देश के गृहमंत्री को बिहार के गृहमंत्री से सबक लेनी चाहिए.
जिस प्रकार बिहार में अवैध रूप से शराब की आपूर्ति को रोकने के लिए मंत्री जी भांति भांति के उपाय कर रहे हैं, अगर भारत सरकार के गृहमंत्री जी देश की सीमाओं पर इन उपायों का अनुसरण करें तो बाहर से प्रायोजित आतंकवादी घटनाओं पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है.