अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Sep-2020 01:20 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रालोसपा के अंदरखाने सीट शेयरिंग को लेकर बेचैनी बढ़ी हुई है। रालोसपा के नेता लगातार आरजेडी दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं. रालोसपा नेता हाल में दो बार आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से बंद कमरे में मुलाकात कर चुके हैं। एक बार फिर रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा और कोषाध्यक्ष राजेश यादव आरजेडी दफ्तर पहुंचे हैं और बंद कमरे में उनकी मुलाकात आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से हुई है।
यह मुलाकात दूसरी मुलाकातों से बहुत अलग है क्योंकि इस बार रालोसपा नेता उम्मीदवारों की लिस्ट लेकर जगदानंद सिंह के पास पहुंचे हैं जाहिर आरएलएसपी सीटों का पेंच जल्द से जल्द सुलझा लेना चाहती है .हांलाकि यह इतना आसान लगता नहीं है क्योंकि आरजेडी के बाद महागठबंधन के बाद जो दूसरा बड़ा दल है कांग्रेस उसने यह माना है कि राजद के साथ सीट शेयरिंग को लेकर अब तक कोई बातचीत नहीं हो सकी है।
जाहिर है जब कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीटों को लेकर कुछ तय नहीं हुआ है तो आरएलएसपी को सीटें कैसे मिलेंगी।जगदानंद सिंह से मुलाकात के बाद बाद रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष विरेन्द्र चैधरी ने कहा कि जगदानंद सिंह से महागठबंधन की एकजुटता पर बात हुई है। रालोसपा महागठबंधन में शामिल एक दल जरूर है लेकिन बिहार की 243 सीटों पर महागठबंधन चुनाव लड़ेगा। चुनाव में किस तरह से उम्मीदवार उतारना है और कैसे एनडीए को हराना है इस पर बात हुई है।