ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि

Home / news / चेले के लिए कंफर्म टिकट चाहते हैं हड्डी वाले बाबा, आरजेडी दफ्तर में...

चेले के लिए कंफर्म टिकट चाहते हैं हड्डी वाले बाबा, आरजेडी दफ्तर में डाला डेरा

28-Aug-2020 01:07 PM

PATNA: विधानसभा चुनाव को लेकर हर राजनीतिक दल के दफ्तर और उसके बाहर इन दिनों हलचल तेज है। टिकट के दावेदारों का जुटान पार्टी दफ्तरों में हो रहा है। आरजेडी दफ्तर के बाहर भी भारी भीड़ जुट रही है। चुनावी गहमा-गहमी के बीच इन दिन एक हड्डी वाले बाबा बहुत सुर्खियों में हैं। दरअसल बाबा अपने चेले के लिए कर्फम टिकट चाहते हैं इसलिए आरजेडी दफ्तर में डेरा डाल रखा है। 


 ‘बाबा’ ने कहा कि मैं मुजफ्फरपुर जिला के पारू विधानसभा 97 से हूं। मेरा नाम संत शिरोमणी सुदर्शन जी महाराज उर्फ हड्डी बाबा हैं। मेरे शिष्य दीपक तिवारी ने अपने क्षेत्र में काफी संघर्ष किया है। अगर मेरे शिष्य को टिकट मिलता है तो वे जीतेंगे उनके साथ क्षेत्र की जनता है। तेजस्वी यादव को भी मेरा आर्शिवाद है उनकी जयजयकार होगी। 

आपको बता दें कि बिहार में चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है और यह तय है कि चुनाव तय समय पर हीं होंगे। कोरोना के भीषण संकट के दौर में बिहार विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है। चुनाव को लेकर हर सस्पेंस खत्म हो चुका है। पहले चुनाव आयोग ने संकेत दिये कि चुनाव समय पर हीं होंगे और आज सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया है कि कोरोना संकट की वजह से बिहार में चुनाव टाले नहीं जा सकते।