गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत
06-May-2021 10:43 AM
PATNA: बिहार की राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। जेल से जमानत मिलने के बाद अब आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव एक्शन मोड में आ गये हैं। लालू यादव अब 9 मई को आरजेडी विधायकों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। 9 मई (रविवार) को दोपहर 2 बजे आरजेडी के सभी विधायक और विधानसभा चुनाव में पराजित हुए सभी राजद प्रत्याशी इस वर्चुअल मीटिंग में शामिल होंगे। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने इस बात की जानकारी दी है।
ऐसे में लंबे समय से बिहार की राजनीति से गायब हुए लालू यादव अब पार्टी के विधायकों और विधानसभा प्रत्याशियों के साथ बातचीत करेंगे। बिहार में बिगड़ते कोरोना के हालात पर लालू यादव चर्चा करेंगे। लालू के साथ इस वर्चुअल मीटिंग में तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे जो बिहार के विभिन्न इलाकों में कोरोना से जुझ रहे लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे।
तेजस्वी समेत आरजेडी की तरफ से पहले ही विधायकों को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद करें। इसे लेकर तेजस्वी समेत पार्टी के कई विधायकों ने अपने इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं बेहतर इंतजामात के लिए विधायक फंड से अनुशंसा भी की है लेकिन अब लालू इसकी कमान खुद संभालने वाले हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के विधायकों और आरजेडी प्रत्याशियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करने का फैसला लिया है। आरजेडी की तरफ से 9 मई की तारीख निर्धारित की गयी है। वर्चुअल मीटिंग के जरीय लालू यादव आरजेडी के विधायकों को संबोधित करेंगे।