बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
30-Jul-2023 09:39 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बैकुंठपुर से राजद विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव जान से मारने की धमकी मिली है। जिला परिषद सदस्य पर धमकी देने का आरोप विधायक प्रेमशंकर यादव ने लगाया है। जिला परिषद सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
इस पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि बात सही पाई गयी तो आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार राजद विधायक के मोबाइल पर कॉल आया था। जिस वक्त फोन आया वे सो रहे थे। जिसके कारण फोन नहीं उठा सके।
फोन रिसिव नहीं करने पर उसी नंबर से धमकीभरा मैसेज भी आया। जिसमें राजद विधायक को जान से मारने की धमकी दी गयी। मामला 27 जुलाई की देर रात की है। धमकीभरा मैसेज आने के बाद राजद विधायक ने 28 जुलाई को महम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया। प्रेमशंकर यादव ने जिला परिषद सदस्य ज्योति भूषण कुंवर उर्फ प्रिंस नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा कि पहले भी इनके द्वारा रंगदारी मांगी जा चुकी है। विधायक की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।