ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

रिया की जमानत याचिका ख़ारिज, जेल में ही रहेगी बॉलीवुड एक्ट्रेस

11-Sep-2020 12:04 PM

DESK : सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती जेल में कैद हैं. आपको बता दें कि ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया को कोर्ट में 14 दिनों के लिए जेल भेजा है. आज रिया, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और दूसरे गिरफ्तार किये गए ड्रग्स डीलर्स की जमानत पर फैसला आ गया है जिमसें रिया समेत अन्य आरोपियों की जमानत याचिका को कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है. यानि की रिया समेत ड्रग्स कनेक्शन में जितने भी आरोपी थे सभी को जेल में ही रहना होगा. 


कोर्ट ने कहा कि रिया के खिलाफ आरोप काफी गंभीर हैं ऐसे में जमानत नहीं दी जा सकती. एनसीबी की दलील को आधार बनाकर ही कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की है. रिया को ड्रग्स सिंडिकेट का एक्टिव मेंबर भी बताया गया है. गौरतलब है कि रिया के वकील को हाईकोर्ट में नई दलीलें देनी होगी क्योंकि अब तक की दी गई सारी दलीलें खारिज की जा चुकी हैं. रिया को फिलहाल 22 सिंतबर तक मुंबई की भायखला जेल में ही रहना होगा.


आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती को भायखला जेल में एक अलग बैरक में रखा गया है. क्योंकि कोरोना वायरस को देखते हुए नए कैदी को क्वारंटीन किया जाता है. आज रिया की जमानत याचिका पर कोर्ट का फैसला आना है जिसमें रिया की याचिका कोर्ट ने ख़ारिज कर दी है. 


गौरतलब है कि बुधवार को कोर्ट ने रिया-शौविक समेत अन्य 6 की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा था. एनसीबी ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए कहा था कि उन्हें मामले की आगे और जांच करनी है. वहीं रिया के दो दिन जेल में बीत चुके हैं. जिस दिन कोर्ट ने फैसला सुनाया था उस दिन रिया ने एनसीबी के लॉकअप में अपनी रात गुजारी थी. इसके बाद अगले दिन रिया को भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया. रिया की सेल के पास ही शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी का सेल है.