ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी बेल

02-Dec-2020 03:56 PM

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शोविक को कोर्ट की तरफ से बेल दे दी गई है. लंबे समय बाद अब वे भी जेल से बाहर आ पाएंगे. 


बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था. रिया को तो पहले ही जमानत मिल चुकी है आज कोर्ट की तरफ से शोविक चक्रवर्ती को भी बेल दे दी गई है. 


जानकारी हो कि ड्रग्स केस में जांच के दौरान एनसीबी को शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ कई पुख्ता सबूत हाथ लगे थे. उनकी रिया संग वाट्सएप चैट से लेकर बासित और जैद संग कनेक्शन तक, कई ऐसी बातें सामने आई थीं जिसके बाद एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शोविक को गिरफ्तार कर लिया था. उस समय शोविक को  NDPS एक्ट की धारा 8सी, 28 और 29 के तहत गिरफ्तार किया गया था. शोविक के अलावा सैमुअल मिरांडा को भी इन्हीं धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था.