बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
21-Dec-2022 09:02 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है।
सहरसा-मधेपुरा एनएचआई पर 16 वर्षीय युवक को गोली मारी गयी है। युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ निवासी छोटेलाल साह का पुत्र रवि साह के रूप में हुई है। जो मधेपुरा जिला के रतनपुरा गांव स्थित अपनी मौसी के घर गया हुआ था। जहां से वह बुधवार की देर शाम वापस अपने घर लौट रहा था।
इसी क्रम में बेखौफ बदमाशों ने बीच रास्ते में उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद वह खुद बाइक चलाकर बैजनाथपुर स्थित लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा रेफर कर दिया। फिलहाल प्राइवेट नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा है।
चिकित्सक ने बताया कि गोली युवक के दाएँ गाल में लगी है, जिसके कारण अभी वह बोलने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में युवक का बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी घटना के पीछे के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं परिजन लूट के दौरान गोली मारे जाने की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।