ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / news / RIMS में लालू दरबार पर घिरी हेमंत सरकार, जेल आईजी के लेटर पर...

RIMS में लालू दरबार पर घिरी हेमंत सरकार, जेल आईजी के लेटर पर JDU ने उठाये सवाल

04-Sep-2020 09:42 AM

PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव रिम्स में लंबे अरसे से अपना इलाज करा रहे हैं. झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद लगातार आरोप लगते रहे हैं कि लालू रिम्स में अपना दरबार सजा रहे हैं. जेल मैनुअल का पालन नहीं किया जा रहा है और बेरोकटोक लालू से मिलने वाले उन तक पहुंच रहे हैं. इस मामले में उन्हें लगातार हेमंत सरकार पर निशाना साधा है.

लेकिन अब झारखंड के जेल आईजी ने रिम्स में लालू दरबार को लेकर जो पत्र लिखा है, उस पर सियासत नए सिरे से गरमा गई है जेल आईजी के इस लेटर को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने हेमंत सोरेन से पूछा है कि उनकी सरकार की नैतिकता कहां चली गई है.



बता दें कि जेल आईजी ने पत्र में लिखा था कि रिम्स रांची में इलाजरत लालू प्रसाद यादव के द्वारा अवैध रुप से मुलाकात की जा रही है, जो कि जेल नियम के खिलाफ है. वरिय पुलिस अधिक्षक रांची के द्वारा प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारी के द्वारा नियम के खिलाफ और मनमाने तरिके से बाहरी लोगों से मुलाकात कराया जा रहा है और मुलाकाती के द्वारा राजनितीक बयान भी दिया जा रहा है,जो नियम के खिलाफ है. बता दें कि यह पत्र सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है.