पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
27-Feb-2022 09:48 PM
MADHUBANI: सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी एक के बाद एक हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। घटना पुरानी बस स्टैंड इलाके की है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पुरानी बस स्टैंड के पास आरोपियों ने युवती को जबरन रिक्शा से उतार कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित युवती रिक्शा पर सवार होकर अपने एक रिश्तेदार के साथ उसके घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब युवती के रिश्तेदार ने इसका विरोध किया तो उसे डरा-धमका कर भगा दिया और युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान पुलिस को आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल पांच लोगों में से चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार चारों आरोपी पुरानी बस स्टैंड मोहल्ला के रहने वाले हैं। एसडीपीओ ने बताया कि रात करीब 10 बजे गश्त पर निकली पुलिस को पुरानी बस स्टैंड के पास युवती के चिल्लाने की सूचना मिली। घटनास्थल से बाइक एवं चप्पलें बरामद की गई है। युवती ने घटना में पांच लोगों के शामिल होने की बात कही है। जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं एक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।