ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
22-Oct-2021 07:37 PM
DESK : प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल एक दौलतमंद परिवार से आने वाले करोड़पति आदमी की बीवी रिक्शावाले के साथ फरार हो गई. वह रिक्शावाला उस महिला से 13 साल छोटा था. जिसके प्यार में वह पागल थी. दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि महिला अपने रईस पति को छोड़कर रिक्शेवाले के साथ भाग गई.
घटना इंदौर की है. यहां हाजी कॉलोनी स्थित खजराना इलाके में रहने वाली अमीर घर की एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जो रिक्शा चलाता है. बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 45 साल है और रिक्शा चलाने वाले प्रेमी की उम्र 32 साल है. वह महिला से 13 साल छोटा था. लेकिन दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे. बताया जा रहा है कि महिला रिक्शे वाले प्रेमी को बार-बार वीडियो कॉल करती थी. दोनों में दिन-रात काफी लंबी बातचीत चलती थी.
इस घटना को लेकर महिला के पति ने थाने में शिकायत की है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी बीवी तिजोरी में रखे 47 लाख रुपये और सारा गहना भी लेकर फरार हो गई है. यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की छानबीन में पता चला है कि महिला के मायके वाले भी काफी धनाढ्य हैं. उनके पास भी बहुत पैसा है.
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किसी रिक्शे वाले के साथ चक्कर चल रहा था. दोनों घंटे मोबाइल पर बातचीत करते थे. जब से उस रिक्शेवाले प्रेमी के साथ भागी है. तब से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है. कुछ दिन पहले ही जमीन बेचा गया था. उसका पैसा भी तिजोरी में रखा हुआ था. तिजोरी की चाबी पत्नी ही अपने पास रखती थी. मौका देखते ही वह गहना और पैसा लेकर फरार हो फरार हो गई.
इस घटना के बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि लोकेशन के आधार पर एक टीम मामले की छानबीन कर रही है. अभी दोनों का मोबाइल बंद है. दोनों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी की जा रही है. जल्द ही दोनों को अरेस्ट कर लिया जायेगा.