ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद
29-Aug-2020 02:46 PM
MUMBAI: सुशांत सिंह सुसाइड केस में एक बार फिर रिया चक्रवर्ती से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई पूछताछ कर रही है. गेस्ट हाउस में पहले से ही सिद्धार्थ और नीरज मौजूद है. बताया जा रहा है कि आज फिर आमने-सामने पूछताछ हो रही है. शुक्रवार को भी सीबीआई ने रिया से 10 घंटे तक पूछताछ की थी.
मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा
बताया जा रहा है कि सीबीआई से पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि उन्हे मीडिया के कारण आने जाने में परेशानी हो रही है. जिसके बाद सीबीआई ने मुंबई पुलिस से रिया चक्रवर्ती को सुरक्षा देने की बात कही है. सीबीआई ने इसको लेकर मुंबई पुलिस को चिट्ठी लिखी है और रिया को पुलिस सुरक्षा देने के लिए कहा गया है. जिसके बाद आज कई पुलिसकर्मी रिया के घर पर पहुंचे. जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है.
सुरक्षा घेरा में पहुंची रिया
रिया चक्रवर्ती को पुलिस के जवानों ने मीडिया से बचाकर डीआरडीओ गेस्ट हाउस लेकर आए. मुंबई पुलिस की एक गाड़ी रिया के आगे तो दूसरी गाड़ी पीछे चल रही थी. जिसमें मुंबई पुलिस के जवान थे. बताया जा रहा है कि रिया को कुल 10 पुलिसकर्मी मुहैया कराया गया है. रिया के पिता ने भी सुरक्षा मांगी थी.