ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

रिटायर्ड IFS अफसर ने गोली मारकर किया सुसाइड, एक दिन पहले ही अस्पताल से लौटे थे घर

24-Feb-2021 01:25 PM

DESK : एक रिटायर्ड आईएफएस अफसर रंजीत सेठी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मामला साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके की है, जहां 81 साल के रिटायर आईएफएस अफसर ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रंजीत सेठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मंगलवार को ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थी. बुधवार को दिल्ली पुलिस के पीसीआर पर सूचना मिली कि साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले आईएफएस अधिकारी ने खुदकुशी कर ली. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस रंजीत सेठी को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

परिजनों ने बताया कि रंजीत सेठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. एक दिन पहले ही उन्हें BL कपूर अस्पताल से छुट्टी मिली थी. छुट्टी मिलने के बाद वो मंगलवार को अपने घर लौटे थे और बुधवार को अपने कमरे में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. 

पुलिस ने रिटायर्ड अधिकारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारवालों को सौंप दिया जाएगा और मामले की जांच की जा रही है. हालांकि अभी परिवार वालों ने भी घटना के पीछे का कारण नहीं बताया है.