राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
20-May-2020 04:07 PM
DESK : एक महिला के साथ घिनौनी अपराध की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक रिटायर्ड दारोगा ने अपनी बहू के साथ रेप किया है. पीड़िता की ओर से अपने ससुर के ऊपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पिस्टल भिड़ाकर बलात्कार किया है. घटना सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.
वारदात उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद इलाके की है. जहां बिलारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका रिटायर्ड दारोगा ससुर राजेंद्र डरा-धमकाकर उसके साथ रेप करता रहा है. कई बार विरोध करने के बावजूद वो नहीं माना और इसके अलावा महिला का यह भी आरोप है कि ससुर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देता रहता है.
पीड़ित बहू के घरवालों का कहना है कि शादी के 4 माह बाद ही ये हरकत सामने आई थी, लेकिन उस समय आरोपी के माफी मांगने की वजह से मामला रफा-दफा हो गया था. दामाद रावेंद्र बहुत सीधा-साधा व्यक्ति है और अपने पिता से डरा रहता है. इसलिए वो कुछ नहीं कर पा रहा है. वहीं आजमगढ़ के रहने वाले पीड़िता के दादा पोती के बुलाने पर उसके ससुराल पहुंचे और उन्होंने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई.
पीड़ित बहू ने बताया कि ससुर की ओर से लगातार उसे धमकी दी जा रही थी. घर में सोने तक नहीं दिया जा रहा था. पंखा तक बंद कर दिया जाता. सर पर बंदूक रखकर बार-बार बलात्कार किया गया. पीड़िता ने कहा, "ससुर ने मुझसे शादी के लिए लगातार दबाव बनाया और बोला कि हमने तुझे पैसों से खरीदा है. मैंने अपने पति को इस बारे में कई बार बताया. लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी बल्कि मुझे ही डांट दिया." पुलिस अधिकारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है. जिसकी जांच कराई जा रही है. जांच के आधार पर ही एक्शन लिया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.