ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

रिजल्ट से पहले तेजस्वी यादव का दावा, INDIA गठबंधन की जीत पक्की, मिलने जा रही 295+ सीट

रिजल्ट से पहले तेजस्वी यादव का दावा, INDIA गठबंधन की जीत पक्की, मिलने जा रही 295+ सीट

03-Jun-2024 09:38 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव के नतीजे कल घोषित किये जाएंगे लेकिन रिजल्ट से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि INDIA गठबंधन की जीत पक्की है। 295+ सीट हमारे गठबंधन को मिलने जा रही है। हम लोग कल चुनाव जीत रहे हैं।


तेजस्वी ने कहा कि कम से कम इंडिया एलाइंस पूरे देश भर में 295+ सीट मिलने जा रही है और हम लोग पूरी तरीके से देश के जनता को धन्यवाद देते हैं। खास तौर पर बिहार के लोगों को हम लोग ने जहां भी प्रचार किया है 45 डिग्री से 49 डिग्री में कड़ी धूप में लोग धूप में खड़े रहे। यह लोगों का यह जज्बात बताता है कि हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। सभी नेताओं से हमारी बात हो रही है। सभी जगह से अच्छा फीडबैक आ रहा है। हम लोगों को डेलिगेशन इलेक्शन कमीशन भी गया वहां यह तय हुआ जो गाइडलाइंस है सभी कलेक्टरों को भेज दिया जाए ताकि उसका सही से नियम का पालन किया जाए ताकि काउंटिंग प्रक्रिया में कोई धांधली ना हो। 


तेजस्वी ने आगे कहा कि  2020 जैसी धांधली अगर होगी तो इस बार जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है। इस बार जनता हिसाब लेगी। जनता लोकतंत्र में जो उनका अधिकार मिला है उसकी रक्षा के लिए जनता पूरी तरीके से धांधली को रोकने के लिए तैयार खड़ी है। हम लोग पूरी तरीके से निश्चित है और कल आप देखिएगा काफी अच्छा मार्जिन से हम लोग चुनाव जीत रहे हैं। बिहार में 25 सीट से कम इंडिया गठबंधन की नहीं आ रही है। 25 सीट से ज्यादा इंडिया गठबंधन को आ रहा है। 


एग्जिट पोल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मोदी जी का पोल है। मनोवैज्ञानिक तौर पर यह चलाया जाता है। मीडिया से उम्मीद ही क्या किया जा सकता है। हम लोगों को जनता का पोल मिला हुआ है। जनता ने जो फीडबैक दिया है उसके अनुसार इंडिया गठबंधन की जीत तय है। इंडिया गठबंधन कुल 295+ सीटों पर जीत हासिल करेगी। हमारे पक्ष में पॉजिटिव पोल में आ रहा है। हम लोग पूरी तरीके से निश्चित हैं। कोई भी साइकोलॉजिकल दबाव जनता को नहीं हिला सकती। 


उन्होंने कहा कि मीडिया का सर्वे मोदी जी का सर्वे होता है इसलिए जो ग्राउंड रियलिटी है हम लोग उसी पर विश्वास करते हैं। लोगों का गांव से फोन आ रहा है। पूछ रहे हैं कि मीडिया वाले को क्या हो गया है? जो व्यक्ति 49 और 50 डिग्री में धूप में खड़ा होकर तेजस्वी यादव का भाषण सुना और जब तक वो रहे लोग भी डटे रहे। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सत्य की जीत तय है जनता की जीत तय है।