पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट Bihar E-Challan: जल्दी ठीक करा लें गाड़ी के कागजात, अब बिहार के 41 टोल प्लाजों पर कटेगा ई-चालान, सरकार का बड़ा कदम Bihar E-Challan: जल्दी ठीक करा लें गाड़ी के कागजात, अब बिहार के 41 टोल प्लाजों पर कटेगा ई-चालान, सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पटना में NEET छात्रा मौत के बाद भागलपुर में हॉस्टलों की सुरक्षा सख्त, पुलिस ने संचालकों के साथ की अहम बैठक Bihar News: पटना में NEET छात्रा मौत के बाद भागलपुर में हॉस्टलों की सुरक्षा सख्त, पुलिस ने संचालकों के साथ की अहम बैठक Bihar News: बिहार में बाढ़ से सुरक्षा के लिए खर्च होंगे 2148 करोड़, इन पांच नदियों पर बनाए जाएंगे बांध Bihar News: बिहार में बाढ़ से सुरक्षा के लिए खर्च होंगे 2148 करोड़, इन पांच नदियों पर बनाए जाएंगे बांध
10-Mar-2024 03:36 PM
By First Bihar
DESK : देश में इन दिनों सेक्स रैकेट चलाने का अलग-अलग तरीका अपनाया जा रहा है। यहां गोरखपुर के एक रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर दो जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं, रेस्टोरेंट से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की। पुलिस ने दोनों जोड़ों के साथ रेस्टोरेंट संचालक समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को देह व्यापार के केस में जेल भेज दिया गया।
दरअसल, यह मामला सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत चौराहे का है। जहां सीओ ने बताया संदिग्ध वाहनों और वारंटियों की तलाश में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र कांस्टेबल रुद्र सिंह, राहुल प्रसाद गश्त पर निकले थे। तभी जानकारी मिली कि भीटी रावत स्थित एक रेस्टोरेंट पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक चन्द्रकेतु निवासी वार्ड 10 लुचुई, प्रमोद चौरसिया बरईपार थाना सहजनवा, अलाउद्दीन उर्फ गोलू अंसारी शेरपुर खलीलाबाद के अलावा सेमरा मगहर खलीलाबाद और बगहिया थाना खलीलाबाद की दो महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
वहीं, जानकारी मिलते ही एसआई धनश्याम उपाध्याय, महिला कांस्टेबल को मौके पर बुलाकर छापेमारी की गई। रेस्टोरेंट की दूसरे मंजिल के दो कमरे में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। उनके पास से 2250 रुपये और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पूछताछ में जोड़ों ने बताया की रेस्टोरेंट संचालक द्वारा एक हजार रुपए लेकर कमरे दिए जाते हैं। साथ ही फोटो दिखाकर ग्राहकों को सेट किया जाता था।