खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
11-Apr-2022 06:04 PM
DESK: झारखंड के देवघर स्थित त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे पर हुए हादसे में दो की मौत पहले हो चुकी थी अब एक और युवक की मौत रेस्क्यू के दौरान हो गयी है। अब तक कुल तीन लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। 32 लोगों को अब तक सुरक्षित निकाला जा चुका है। 15 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। फिलहाल अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू बंद कर दिया गया है। अब कल सुबह रोपवे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू होगा।
त्रिकुट पहाड़ के रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। एयरफोर्ट, एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से रोपवे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। इसी दौरान एक पर्यटक की मौत हेलिकॉप्टर से गिरने के कारण हो गयी है।
बताया जाता है कि एक युवक का रेस्क्यू हेलिकॉप्टर से किया जा रहा था। हेलिकॉप्टर पर चढ़ने की कोशिश जब युवक कर रहा था तभी हाथ फिसलने के कारण वह हेलिकॉप्टर से गहरी खाई में जा गिरा जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। इस दौरान अब तक तीन पर्यटकों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
28 घंटे बाद अभी भी 16 लोग रोपवे में फंसे हुए हैं। जिन्हें सुरक्षित निकालने में सेना, एयरफोर्स,आईटीबीपी और NDRF की टीम जुट गयी है। अहले सुबह से राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक 32 पर्यटकों को रोपवे से निकाला जा चुका है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। शाम साढ़े पांच बजे के करीब एक युवक हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान खाई में गिर गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
गौरतलब है कि रविवार की शाम 4 बजे पहाड़ पर बने मंदिर की ओर जब एक साथ 26 ट्रॉलियां रवाना कीं गयी। तभी तारों पर अचानक लोड बढ़ने के कारण रोलर टूट गया और तीन ट्रॉलियां पहाड़ से टकरा गईं। इस दौरान दो ट्रॉलियां नीचे गिर गईं। जिसमें 12 लोग घायल हो गये और दो लोगों की मौत हो गयी। जिसमें एक महिला भी शामिल है। वही आज रेस्क्यू के दौरान एक युवक हेलिकॉप्टर से खाई में गिर गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत गयी है। अब तक कुल तीन लोगों की मौतें हो चुकी है।