Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
06-Jul-2021 06:05 PM
By Amit
PATNA : मोदी कैबिनेट के विस्तार में जनता दल युनाइटेड शामिल होने जा रहा है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने साफ कर दिया है कि कहीं कोई पेंच नहीं है. जेडीयू मंत्रिमंडल में शामिल होगा. आरसीपी सिंह ने किसी नाम पर कोई जवाब नहीं दिया है. आरसीपी सिंह ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि मैं किसी का नाम नहीं ले सकता लेकिन इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं कि जेडीयू मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगा.
सूत्रों के हवाले से फर्स्ट बिहार के पास जो बड़ी खबर आ रही है. उसके मुताबिक आरसीपी सिंह अपने दिल्ली आवाज से थोड़ी देर के लिए निकले थे. वह संसद भवन के इलाके में गए थे और वहां संभवत उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट भी हुआ है. आपको बता दें कि 8 जुलाई को जिन्हें मंत्री पद की शपथ लेनी है, उनको आरटी पीसीआर टेस्ट कराने के लिए कहा गया है.
यह पूछे जाने पर कि क्या वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं. आरसीपी सिंह ने कहा कि यह वह नहीं बता सकते. थोड़ा इंतजार करिए, सब कुछ मालूम पड़ जाएगा. ललन सिंह को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि यह सारे नाम मीडिया में चलाए जा रहे हैं. सही समय पर सभी बात सबके सामने आ जाएगी. धैर्य रखने की जरूरत है.