Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
07-Jul-2021 08:30 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सियासी गलियारे से आ रही है. केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'दरियादिली' से वह केंद्र में मंत्री बने हैं. खुद बीजेपी के पास बहुमत से ज्यादा सांसद हैं. लेकिन यह पीएम मोदी की उदारता है कि उन्होंने मुझे केंद्र में मंत्री बनाया है.
दिल्ली राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में शपथ ग्रहण समारोह से बाहर निकलते ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की. मंत्री बनते ही उनका पहला रिएक्शन आया है. उन्होंने सीधे तौर पर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है कि उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया. आरसीपी सिंह ने कहा कि "मैंने आज तक जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरा किया है."
जेडीयू के सांसद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी ललन सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने के सवाल पर आरसीपी सिंह कहा कि "ललन बाबू और मुझमें कोई फर्क नहीं है. दोनों एक ही हैं." कैबिनेट में मात्र एक मंत्री पद मिलने के सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा कि "बिहार में एनडीए की सरकार है. केंद्र में जेडीयू एनडीए का हिस्सा है. 2019 में हम केंद्र में मंत्रिमंडल में शामिल नहीं थे. लेकिन इसबार हमने विचार किया."
आरसीपी सिंह ने कहा कि "केंद्र में भारतीय जनता पार्टी को खुद ही बहुमत है. ये तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदारता है कि जितने भी लोग उनके साथ जुड़े हैं, आपने देखा कि एलजेपी के भी हैं. उनसब लोगों को एकसाथ रखा है. इसमें एक संदेश है. आप हर एक जगह जोड़-घटाव, गुणा-भाग और फॉर्मूला नहीं कर सकते. आपलोग फर्क को समझिये."
केंद्र में मंत्री बनने के बाद जब आरसीपी सिंह से दिल्ली में पत्रकारों ने ये पूछा कि क्या वे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे तो इसपर उन्होंने सीधे कहा कि जब उनसे जिस दिन इस्तीफा मांगा जायेगा, उसी दिन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे देंगे. आरसीपी सिंह ने कहा कि मीडिया में खुल्लम-खुल्ला जाति-धर्म पर सवाल किया जाता है. यहां जाति धर्म पर कोई भी बातचीत नहीं होती है. समावेशी विकास होता है. सबका विकास होता है.