दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का सीएम नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने का निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन
24-Jul-2022 03:01 PM
JEHANABAD: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) आज यानी रविवार को जहानाबाद जिला पहुंचे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने ख़ास अंदाज़ में RCP सिंह का स्वागत किया। समर्थकों ने जोर-जोर से नारे लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने 'बिहार का सीएम कैसा हो, आरसीपी सिंह जैसा हो' के जमकर नारे लगाए।
दरअसल, आरसीपी सिंह जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर विंद की मौत के बाद शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। सिंह के जहानाबाद पहुंचते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की, जिसमें वे कह रहे थे, 'बिहार का सीएम कैसा हो, आरसीपी सिंह जैसा हो।' उनके स्वागत में कई लोग मौजूद रहे और माला पहनाकर उनका अभिवादन किया।
आरसीपी सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से लिखा है, जहानाबाद जाने के दौरान नालंदा ज़िले में विभिन्न जगहों पर अपने साथियों ,समर्थकों से मिलकर काफ़ी प्रसन्नता हुई और उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ।' साथ ही आरसीपी सिंह ने कई तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें वे समर्थकों के बीच घिरे नज़र आ रहे हैं।