ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म

Home / news / RCP सिंह के बयान पर JDU का पलटवार, उपेंद्र कुशवाहा बोले.. नीतीश हर...

RCP सिंह के बयान पर JDU का पलटवार, उपेंद्र कुशवाहा बोले.. नीतीश हर तरह से PM बनने के योग्य

08-Aug-2022 01:44 PM

PATNA : बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर तरह से प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं. आज हम कोई दावेदारी नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह सबको पता है कि सीएम नीतीश प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं. 


दरअसल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात जन्म में प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं. आरसीपी सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यदि कोई इस तरह की बयानबजी करता है तो यह काफी आपत्तिजनक है. आरसीपी सिंह का बयान उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है. आज के समय में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, लेकिन देश भर में यदि आकलन किया जाए तो नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के हर तरह से योग्य हैं.


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह बात ठीक है कि राजनितिक परिस्थिति के आधार पर चीजें होती है. लेकिन यदि कोई यह कहता है कि नीतीश कुमार 7 जन्म में प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं तो यह काफी आपत्तिजनक बयान है और यह उनकी मानसिकता को भी दर्शाता है. हालांकि राज्य में जारी सियासी बवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए में सब ऑल इज वेल है.